--अब तक 14 मामले दर्ज
--एस एन मैडीकल कॉलेज में रैपिड एक्शन टीम गठित
--विश्वस्वास्थ्य संगठन ने भी भारत को स्वाइन फ्लू प्रभावित देश घोषित किया
![]() |
| (डव्लू एच ओ ने भारत को घोषित किया स्वाइन फ्लू प्रभावित देश) |
आगरा:स्वाइन फ्लू के आगरा में अब तक 14 मामले आ जाने के बाद स्वास्थ्य
विभाग के द्वारा हाई एलर्ट जारी कर दिया गया है।जो चार नये बीमार एस एन अस्पताल
में शनिवार को भर्ती हुए थे उनके खून की जांच के सैंपिल नेशनल सेंटर फार डिजीज
कंट्रोल को भेज दिये गये हैं।कमिश्नर प्रदीप भटनागर ने एस एन अस्पताल में इस बीमारी
से पीडित संदिग्ध मरीजों का उपचार पूरी
सावधानी और तत्परता से करने की हिदायत
दी है। ण्स एन अस्पताल में डा एस के सिह के नेतृत्व में एक रैपिड एक्शन टीम भी बनायी गयी है।
दी है। ण्स एन अस्पताल में डा एस के सिह के नेतृत्व में एक रैपिड एक्शन टीम भी बनायी गयी है।
उल्लेखनीय है कि यूनिस्कों की एजेंसी विश्वस्वस्थ्य संगठन पहले
से ही भारत को स्वाइन फ्लू वाला देश घोषित कर चुकी है। आगरा देश के सबसे बडे विदेशी
टूरिस्टों का एक प्रमुख आकर्षण वाला शहर है,वर्तमान में टूरिस्ट सीजन अपने
पूरे उठान पर है।ऐसे में स्वाइन फ्लू की गिरफ्त में आजाने की खबरों से आगरा के
टूरिस्ट ट्रेड पर प्रतिकूल असर पड सकता है।प्रशासन की ओर से अब तक केवल इलाज की
व्यवस्था को लेकर ही चौकसी बतरना शुरू हुई है जबकि इस संक्रामक रोग के अनुकूल
बनी हुई स्थितियों को समाप्त करने के लिये आवश्यक कार्रवाही शुरू करने को लेकर उदासीनता बनी हुइ्र है।
