7 फ़रवरी 2015

दि‍ल्ली में भाजपा और आप में सीधी टक्कर

 - कांग्रेस मुकावले से पूरी तरह बाहर

 - 66 महि‍लाओं सहि‍त 673 उम्मीदवार 


दि‍ल्‍ली वि‍धान सभा के लि‍ये हुए मध्‍यावधि‍ चुनाव में 1.30 करोड मतदाताओं में से 67 प्रति‍शत ने मतदान कि‍या।जबकि‍ दि‍सम्‍बर 2013 में हुए चुनाव में 66.3 प्रति‍शत मतदाताओं ने ही अपने मदाधि‍कार का उपयोग कि‍या था।मुख्‍य प्रति‍द्वन्‍दी पार्टि‍यों के रूप मे भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी(आप)उभरकर आयी हैं।जबकि‍ कांग्रेस और बसपा दो अन्‍य राष्‍ट्रीय पार्टि‍यों ने भी चुनाव  में राज्‍य वि‍धान सभा की सभी सत्‍तर सीटो पर अपने प्रत्‍याशी ख्‍डे कि‍ये हैं। निष्पक्ष एवं सुरक्षित चुनाव करवाने के लिए कुल 95,000 कर्मचारियों की तैनाती की गई थी।...

15 साल तक राज्य में सरकार चलाने वाली कांग्रेस ने पिछले चुनाव में कुल आठ सीटों पर ही जीत हासिल की थी। इस चुनाव में बीजेपी ने 31 और आम आदमी पार्टी ने 28 सीटें जीतीं थीं। जबकि‍ कांग्रेस  आठ सीटे पर ही वि‍जयी हो सकी।इस चुनाव में कुल 673 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से तीन प्रमुख दलों की ओर से मैदान में मौजूद 19  महिलाओं सहित कुल मिलाकर 66  महिलाएं मैदान में हैं। सभी उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला शनिवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में बंद हो जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी के  73,89,089 पुरुष मतदाता और 59,19,127 महिला मतदाता फैसला करेंगे।