24 फ़रवरी 2015

कृषि‍ जमीन के लि‍ये संकट खडे करते रहने वाला यू पी मनायेगा ‘कि‍सान वर्ष’

--5,964.07 करोड़ रुपये के  घाटे का बजट पेश

--बिजली, सड़क और सिंचाई आदि‍ पर सुवि‍धाओं पर वि‍शेष बल

                                      -- फायल फोटोे
 आगरा,एक ओर कि‍सानों की कृषि‍ जमीन का योजनाबद्ध तरीके से उ प्र सरकार के वि‍भि‍न्‍न वि‍भाग लगातार आकरा छोटा कि‍ये जा रहे हैं,वहीं दूसारी ओर सूबे के मुख्‍यमंत्री अखि‍लेश यादव अपनी सरकार को कि‍सान हि‍तैषी साबि‍त करने में कोई कसर नहीं छोड रहे हैं।आगमी वि‍त्‍तय वर्ष यानि‍ 2015-16 को कि‍सान वर्ष घोषि‍त कि‍या है।
  मुख्‍यमंत्री के द्वारा वि‍त्‍तीय वर्ष  2015-16 के लिए 3,02,687.32 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत
किया, जो वित्तीय वर्ष2014-15 वर्ष के मुकाबले 10.2 फीसदी है। बजट में वित्त वर्ष के दौरान 2,96,723.25 करोड़ की अनुमानित प्राप्तियों के मुकाबले मूलत: 5,964.07 करोड़ रुपये का घाटा अनुमानित है। लोक लेखा से 6,055 करोड़ रुपये की अनुमानित प्राप्तियों को हिसाब में लेते हुए 90.93 करोड़ रुपये की बचत दिखाई गई है।

बजट में जि‍न नई योजनाओं को सम्‍मलि‍त कि‍या गया है उन पर 9388.79 करोड़ रुपये व्‍यव कि‍या जायेगा। बिजली, सड़क और सिंचाई जैसी अवस्थापना सुविधाओं पर विशेष बल दिया गया है। मुख्यमंत्री ने वित्त वर्ष 2015-16 को 'किसान वर्ष' के रूप में मनाए जाने की घोषणा तो जरूर कर दी है कि‍न्‍तु प्रथम दृष्‍य यह स्‍पष्‍ट नहीं है कि‍ कि‍सानों के नाम पर खर्च होने वाले धन के प्रभावी एवं परि‍णाम मूलक उपयोग के लि‍ये सुस्‍त कृषि‍ ओर सि‍चाई वि‍भागों के तंत्रों को ढर्रे पर लाने के लि‍ये  क्‍या नई व्‍यवस्‍था होने जा रही है।