5 फ़रवरी 2015

भाजपा ने शुरू की टी एम सी को कमजोर करने की कोशि‍श


(लॉकेट चटर्जी)
आगरा, दि‍ल्‍ली के चुनाव में पश्‍चि‍मी बंगाल के लोगों का रुझान क्‍या रहता है यह तो बाद में ही मालूम पडेगा कि‍न्‍तु तृणमूल कांग्रेस की अध्‍यक्ष  ममता बनर्जी के द्वारा आम आदमी को दि‍ये समर्थन से गैर भाजपाई मानसि‍कता के बंगाली वोटर अनायास ही आप पार्टी के खेमे में खडे
दिखाई दे रहे हैं। अचानक उत्‍पन्‍न हुई इस स्‍थति‍ से उबरने को अब भाजपा की नजर उन लोगों की ओर है जो कि‍ तृणमूल कांग्रेस से अलग होकर उसके साथ जुडने को तत्‍पर बैठे हैं।
पार्टी की इसी कोशि‍श के फलस्‍वरूप बांग्ला अभिनेत्री लॉकेट चटर्जी के बीजेपी में शामिल के बाद कई और प्रमुख नेता भाजपाईयों के खेमे में अने की स्‍थि‍ति‍ बन गयी है।
   राज्य भाजपा अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने पार्टी को बंगाल में मजबूत करने को व्‍यापक अभि‍यान शुरू कर दि‍या है। हालांकि‍ उनकी प्राथमि‍कता केवल टी एम सी को कमजोर या सत्‍ता से बाहर करने भर की ही नहीं है,वह चाहते हैं बाम दलों भी मौजूदा अशक्‍त स्‍थि‍ति‍ में बने रहें,बाम मोर्चे के भाकपा(मार्क्‍सवादी) पार्टी के खेमे के सक्रि‍य होने के प्रयासों पर उनकी खास नजर है ।