22 जनवरी 2015

अमेरि‍का में आर एस एस पर प्रति‍बंध लगाये जाने दायर की गयी याचि‍का

-- ‘सि‍ख फार जटि‍स’ के पि‍टीशन पर वि‍देश मंत्री जॉन केरी से जबाव तलब

(अमेरि‍का में सि‍खों के सक्रि‍य संगठन सि‍ख फार जस्‍टि‍स का शक्‍ति‍ प्रदर्शन
:फायल फोटो)
(आर ए एस की बढती सक्रि‍यता)
आगरा: राष्‍ट्रपति‍ बराक ओबामा के भारत दौरे की पूर्व वेला में अमेरि‍का में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आर ए एस)  को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित करने की मांग करते हुए अमेरिका की एक कोर्ट में पि‍टीशन दाखि‍ल कि‍या गया है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार न्यूयॉर्क के सदर्न डिस्ट्रिक्ट के फेडरल कोर्ट में एक सिख संगठन ने यह अर्जी के माध्‍यम से यह याचि‍का दखि‍ल की गयी है। कोर्ट ने इसे तत्‍काल नि‍रस्‍त न
कर अमेरि‍का के वि‍देश मंत्री जॉन केरी को नोटि‍स जारी कर 60दि‍न के अंदर जबाव तलब कि‍या गया है।
सि‍ख फार जटि‍स(एस एफ जे )  संगठन का आरोप है कि आरएसएस फासीवादी विचारधारा को मानता है और उसका पालन भी करता है. यह संगठन भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए एक अभि‍यान चला रहा है जि‍समें हिंसा का भी हारा लि‍या जा रहा है। र हिंसक अभियान चला रहा है.

याचि‍का में कहा गया है कि‍ 'आर एस एस द्वारा ईसाइयों और मुस्लिमों का जबरन धर्मपरिवर्तन कराने के लिए 'घर वापसी' के नाम का अभियान चलाया गया है. इसलिए संघ और उसके सहायक संगठनों को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया जाए.'।फि‍लहाल आर एस एस के द्वारा ‘एस एफ जे’ के द्वारा शुरू  गयी इस कानूनी कानूनी लडाई पर कोई प्रति‍क्रि‍या तो व्‍यक्‍त नहीं की गयी कि‍न्‍तु आंतरि‍क तौर पर नि‍गाह रखी जा रही है।