--वकीलों का दीवानी परिसर में क्रमिक अनशन शुरू
आगरा:इलहाबाद हाई कोर्ट की खंडपीठ आगरा में स्थापित
करने की मांग को लेकर वकीलों का आंन्दोलन तेजी पर है, प्रशान और दो राजनैतिक दलों
के द्वारा
आंतरिक रूप से अमेरिकन राष्ट्रपति बराक ओबामा के 27जनवरी को आगरा आगमन को दृष्टिगत स्थगित कर या र्सिफ प्रतीकात्मक रूप से ही चलाये रखने संबधी कोशिशें पूरी तरह से खारिज हो गयी हैं। फीरोजाबाद बार के सदस्यों ने आगरा में खंडपीठ की मांग के समर्थन में अप्रत्याशित रूप से रीबा एक्प्रेस को काफी समय तक रोके रखा।उधर उच्च न्यायालय खंडपीठ स्थापना संघर्ष समिति” के तत्वावधान में विभिन्न सामाजिक व राजनैतिक संगठनों के साथ मिल कर अधिवक्ता शनिवार 24जनवरी को जसवंत सिंह आयोग की रिपोर्ट के अनुसार इंतजामों खंडपीठ स्थापना की मांग के समर्थन में एन एच 2 को जाम करगें। “उच्च न्यायालय खंडपीठ स्थापना संघर्ष समिति” ने प्रशासन से मॉग करते हुए आम जनता से 12 से 2 बजे के बीच एन एच 2 पर न जाने का अनुरोध किया है ।शुक्रवार को ही ताजमहल के आसपास भ्रमण कर ताजगंज क्षेत्र में उन ठिकानों की तलाश की जहां से पुलिस इंतजामों को धताबताकर 27जनवरी को अधिवक्ता अपना प्रदर्श्न कर सकें।इस प्रदर्शन की तैयारी और अंजाम देने के लिये सौ से अधिक वकीलों को दायित्व सोपा गया है।पुलिस को वकीलों के इस कार्यक्रम की जानकारी लग चुकी है ।