20 जनवरी 2015

नेपाल का संसद भवन अखाड़े में बदला , सांसदों के बीच हाथापाई

नेपाल का संसद भवन उस समय  अखाड़े में बदल गया जब  विपक्ष पार्टी के  सांसदों ने सदन में न सिर्फ हाथापाई और तोड़फोड़ की, बल्कि कुर्सी-मेज भी उछाले। मार्शल्स और माओवादी सांसद  के बीच जमकर हाथापाई करने से नहीं बाज आये। संसद में उपस्थित प्रधानमंत्री तथा अन्य मंत्री और नेताओं को सुरक्षा गार्डों ने अपने घेरे में लेकर सुरक्षित बाहर निकलने में सफल हुए। यह घटना नया संविधान बनाने के अवसर पर हुई।