2 जनवरी 2015

गंगाजल पाइप लाइन प्रोजैक्ट में वि‍लमब पर जतायी नाराजगी


--अनुमोदन लि‍ये बि‍ना कार्यप्रस्‍तावि‍त न करने की सख्‍त हि‍दायत

--संवेदनशील चैराहों पर पुलिस अलर्ट रहे

आगरा,नये साल में बहेतर तरीके से काम कि‍या जाये जि‍ससे प्रदेश रकार की छवि‍ नि‍खर कर सामने आ सके यह कहना था प्रदेश के ,  प्रदेश के स्टाम्प, पंजीयन, न्यायालय शुल्क मंत्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह का जो कि‍ सर्किट हाउस में विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं किया जायेगा। 

    मंत्री जी ने गंगाजल प्रोजेक्ट में हो रही देरी के लिए नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि निर्धारित समय के अंतर्गत कार्य अवश्य पूर्ण होना चाहिए ।
उन्होंने निर्देश दिये कि अंतर्राष्ट्रीय शहर होने के कारण विकास कार्यों को गति मिलनी चाहिए। उन्होंने अगले वर्ष 2016 में इस कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि जो भी नया कार्य प्रस्तावित करें उसका अनुमोदन अवश्य लें। कार्य स्थल पर निर्माण कार्यों की पट्टिकाएं लगनी चाहिए जिस पर प्रस्तावित लागत, कार्य प्रारम्भ एवं पूर्ण होने की तिथि जैसे महत्वपूर्ण विवरण अंकित कराते हुए शिलान्यास व लोकार्पण जन प्रतिनिधियों से सुनिश्चित करायें।
 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के स्थल चयन हेतु प्रस्ताव से अवगत न कराने के लिए सीएमओ से नाराजगी प्रकट की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि खंदौली तथा अछनेरा पीएचसी को उच्चीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाया जायेगा। उन्होंने हैन्डपम्पों के रिबोर, फतेहपुर सीकरी तथा पिनाहट में पाइप वाटर स्कीम के अंतर्गत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त बाह क्षेत्र में टीटीएसपी के रूके हुए कार्यों पर नाराजगी प्रकट करते हुए इस कार्य को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिये। लोहिया ग्रामों के संपर्क मार्गों की नाली सहित पक्कीकरण कार्य को तेजी के साथ कराने के निर्देश दिये। लोहिया ग्रामों में विद्युतीकरण का कार्य शुरू हो गया है जो कि मार्च 2016 तक पूर्ण हो जाना चाहिए। 
   सिंचाई विभाग की कार्य प्रणाली से नाराजगी प्रकट  करते हुए नहरांे मे टेल तक पानी नहीं पहंुचने तथा रोस्टर जन प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने के साथ ही रोस्टर के अनुसार नहरों के न चलने की प्रक्रिया में सुधार लाने एवं सिल्ट सफाई कार्य को जन प्रतिनिधियों की देखरेख में सुनिश्चित कराने एवं माइनरों में अवरोध बने पेड़ों को हटवाने के निर्देश दिये।
    उन्होंने खराब ट्रंासफार्मरों को 72 घंटे में बदलने की प्रक्रिया को सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये ताकि नगरीय क्षेत्रों में अनावश्यक समस्या उत्पन्न न हो। अधि0 अभियंता विद्युत द्वारा बाह क्षेत्र में विगत तीन दिन से खराब ट्रांसफार्मरों को ठीक न कराने के लिए जिलाधिकारी पंकज कुमार ने नाराजगी प्रकट की और कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिये। बाह क्षेत्र में राशन बिक्रेता द्वारा समय से वितरण सुनिश्चित कराने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये। उन्होंने बैठक में सीवरेज व्यवस्था, इनर रिंग रोड, अंतर्राष्ट्रीय खेल स्टेडियम, समाजवादी पेंशन, सम्पर्क मार्ग, ट्यूव बैलों का संचालन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये।
     जिलाधिकारी पंकज कुमार ने जनपद में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति आख्या से अवगत कराया और मंत्री जी के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए अधिकारियांे निर्देश दिये।
     मंत्री जी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश डी0 मोदक से कहा कि बदमाशों में पुलिस का भय व्याप्त होना चाहिए। शहर तथा देहात क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता तथा शहर के संवेदनशील चैराहों पर पुलिस की निरंतर निगरानी होनी चाहिए। उन्होंने प्रमुख चैराहों तथा व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए कहा। 

   
बैठक में नगरायुक्त इन्द्रविक्रम सिंह, एडीए सचिव कै0 प्रभांशु श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) राजकुमार, प्रभारी सीडीओ व परियोजना निदेशक सचिन यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 हिम्मत सिंह दानू सहित समस्त विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।