25 जनवरी 2015

ओबामा कहने से नहीं चूके कि मोदी के पिता स्टेशन पर चाय बेचते थे

ओबामा के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में आयोजित भोजन  के अवसर पर वह  यह कहने से नहीं चूके कि भारत के  प्रधान मंत्री  मोदी के पिता रेलवे स्टेशन पर चाय बेचते थे और उनकी मां दूसरे के घरों के काम कर परिवार का गुज़र-बसर करती थीं और आज वो  विश्व  के सबसे बड़े लोकतंत्र
के प्रधानमंत्री बन गए हैं। ओबामा  ने ये भी खुलासा किया कि पीएम मोदी ने उन्हें बताया है कि वो सिर्फ तीन घंटे सोते हैं।अमेरिकन राष्ट्रपति  ने ये बात नरेंद्र मोदी, उनके  मंत्रियों के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, रतन टाटा सरीखे बड़े उद्योगपति, वरिष्ठ अधिकारिओं , तीनों सेनाओं के प्रमुख, सुप्रीम कोर्ट के चीफ़ जस्टिस समेत कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति  में कही। भोज में करीब 250 विशेष अथितियों  को आमंत्रित किया गया था।