एयर इंडिया की चेन्नै-पैरिस की एआई-143 फ्लाइट में एक पायलट ने कथित तौर पर विमान के इंजिनियर को पीटने के बाद खुद को काॅकपिट के अंदर बंद कर लिया। यह हादसा शनिवार की सुबह हुआ । सुनाई में आया है कि काॅकपिट में ही विमान के देर से उड़ान भरने की वजह से विमान के पायलट माणिकलाल और एयरक्राफ्ट इंजिनियर कन्नन के बीच कहासुनी हो गई। इसके उपरांत पायलट ने इंजीनियर की पिटाई कर डाली।
