फिलहाल 45हजार ग्रामस्तर अधिकारी होंगे लाभान्वित
आगरा, उत्तर प्रदेश सरकार छात्रों को लैपटाप बांटने का नाकाम प्रयोग
कर अब ग्राम स्तर के अधिकारियों को ‘टैबलेट ‘ देने जा रही है।गांव स्तर के अधिकारी
इनकी मदद से अपने क्षेत्र के विकास पर जहां स्वयं नजर रख सकेंगे वहीं अपने माध्यम
से सूचनाये आगे भी अग्रसरित कर सकेंगे।
अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार जमीनी स्तर
पर कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए
जल्द ही गांव स्तर के अधिकारियों के हाथों में टैबलेट दे सकती है। जिसकी मदद से चौबीसों घंटे अधिकारी इनकी निगरानी कर सकेंगे।
जल्द ही गांव स्तर के अधिकारियों के हाथों में टैबलेट दे सकती है। जिसकी मदद से चौबीसों घंटे अधिकारी इनकी निगरानी कर सकेंगे।
अधिकारियों ने बताया कि इस कदम से गांव स्तर पर सरकार द्वारा दी जा
रही सेवाओं की ऑनलाइन निगरानी के माध्यम से कामकाज में मानवीय दखल कम करने का
प्रयास किया जाएगा।
एक अधिकारी ने कहा, "सरकार गांव स्तर के 45,000 पदाधिकारियों को टैबलेट वितरित करने पर विचार कर रही है। जिन ग्रामस्तरीय
अधिकारियों को टैबलेट बांटेजाने की तैयारी है उनमें 27,237
लेखपाल, 8135 ग्राम पंचायत सचिव और 8297 ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) शामिल हैं।
उन्होंने कहा, "हम गांवों में निचले स्तर के अधिकारियों पर
नियंत्रण रखना चाहते हैं। यह लोगों के आवेदनों की स्थिति पर नजर रखने में भी सक्षम
होगा"।
प्राप्त जानकारी के
अनुसार सरकार ने आगामी बजट में ग्रामीण स्तर के पदाधिकारियों टैबलेट और इंटरनेट
कनैक्शन देने की व्यवस्था के लिये धन प्राविधान करने का लक्ष्य तय किया हुआ
है।
प्रत्येक टैबलेट की कीमत 20,000-25,000 रुपये होने का अनुमान
लगाया गया है। यह सुविधा पदाधिकारियों के हाथों में आने के बाद सभी जानकारी ऑनलाइन
अपडेट करना आवश्यक हो जाएगा।