--थानों पर लगेंगे सीसीटीवी केमरे
--बनायी जा रही ई-मैनेजमेट कार्यप्रणाली की योजना

आगरा: आनेवाले समय में थाना पुलिस की जबावदेही और बढने वाली है,कानून व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और सुधार युक्त बनाये जाने के लिये उ प्र सरकार ने राज्य के 1,512 सामान्य पुलिस थानों सहित रेलवे पुलिस थानों में क्लोज सर्किट टी वी कैमरे लागाये जाने का निश्चय किया है।योजना के अनुार हरथाने पर दो- दो कैमरे लगाये जायेंगे।इनमें एक प्रवेश द्वारा पर जबकि दूसरा थाने के
अन्दर लगाया जायेगा।हाल में ही पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) ए सतीश गणेश की अध्याता में परिक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षकों की हुई बैठक में इस सम्बन्ध में निर्णय लिया गया था।
इसके
साथ ही पुलिस नियंत्रण कक्षों को अत्याधुनिक बनाये जाने तथा एकीकृत यातायात नियंत्रण
प्रणाली को भी अत्याधुनिक करने की योजना बनायी गयी है।राज्यपुलस के आधुनिकरण
सम्बन्धी प्रस्ताव आधुनिक संसाधनों के उपयुक्त तो है और शासन से इसके लिये
पर्याप्त धन में मिलजाना अनुमानित है किन्तु एक दम बदलाव के कारण बडी संख्या
में विभाग को तकनीकि कुशल स्टाफ की जरूरत होगी,साथ ही एक बार लगाये गये उपकरणों
की मेंटीनेंस और समयबद्धता के साथ होने वाले उपकरणों के रिप्लेसमेंटों से विभाग
का बजट काफी बढ जाने की संभावना है।
यही
नहीं सी सी टीवी कैमरों की फुटेजो की सुरक्षा ,उनकी विधिक जरूरतों के लिये
उपलब्धता की सुरक्षा के लिये पर्याप्त क्षमता की ई-आकाइब और रिकार्ड मेंटीनेंस
सिस्टम की भी जरूरत होगी। वर्तमान में पुलिस में साइबर सैल तो है,किन्तु उसका
उपयोग पुलिस की सामान्य कार्यप्रणाली का भाग नहीं बनपाया है।