वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में छावनी बोर्ड के चुनाव में बीजेपी को करारी हार खानी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में बीजेपी ने सातों सीटें खो दी हैं।छावनी बोर्ड चुनावों में हुई इस हार को लेकर अब पार्टी के नेताओं में खलबली मची हुई है क्योंकि हार प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में है। हालांकि बीजेपी ने इस हार की जिमेदारी प्रशाशन पर थोपी है। जिसने उनके चुनाव चिन्ह के आवंटन में धांधली की।बीजेपी इस हार के बाद अब कारणों की समीक्षा करने की बात हो रही है।