6 जनवरी 2015

मारुति सुजुकी ने कारों की कीमत 31,600 रुपये तक बढ़ाने की घोषणा की

नई दिल्ली।  मारुति सुजुकी ने कारों की कीमत  31,600 रुपये तक बढ़ा दी है।  उत्पाद शुल्क छूट समाप्त पर कंपनी ने यह कदम उठाया है। मारुति सुजुकी  के एक अधिकारी ने बताया  कि केंद्रीय उत्पाद शुल्क की समीक्षा के बाद एक जनवरी 2015 से कीमतें बढ़ायी गयी हैं।  आगे उन्होंने कहा कि यह बढ़ोतरी कारों सभी मॉडलों पर की गयी है।