3 सितंबर 2020

भारत में प्रति मिलियन कोरोना केस दुनिया में सबसे कम

 

नई दिल्ली - भारत में प्रति मिलियन जनसंख्या पर 2972 कोरोना केस  हैं। भारत का स्थान  प्रति मिलियन जनसंख्या के  सबसे कम केसों  वाले देशों में है  । वैश्विक औसत प्रति मिलियन जनसंख्या 3359 केस  हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने  कहा कि  भारत में प्रति मिलियन जनसंख्या में 49 मौतें दर्ज की गई हैं। अब तक 4.5 करोड़ से अधिक परीक्षण किए गए हैं, जो भारत को संचयी परीक्षण के मामले में वैश्विक स्तर पर दूसरे स्थान पर  है। पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 11.72 लाख परीक्षण किए गए हैं। इसके अलावा, अब तक लगभग 29.70 लाख करना  मरीज ठीक हो चुके हैं।                                               

 68,584 मरीजों की रिकवरी के साथ बुधवार (2 सितंबर, 2020) को एक और रिकॉर्ड बनाया गया है, जो एक दिन की सबसे अधिक रिकवरी  है। श्री  भूषणने राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में  एक प्रेस वार्ता में  कहा कि  गृह मंत्रालय ने अनलॉक 4.0 के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं।