5 सितंबर 2020

12 सितंबर से 80 नई ट्रेनें चलेंगी

 

नई दिल्ली - भारतीय रेलवे 12 सितंबर  से 80 नई यात्री  ट्रेनों का परिचालन करेगी। इन ट्रेनों की बुकिंग 10 सितंबर, 2020 से शुरू होगी। ये पूरी तरह से आरक्षित ट्रेनें होंगी।

ये नई यात्री ट्रेनें देश भर में पहले से चल रही 230 ट्रेनों के अलावा होंगी। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने कहा कि रेलवे देश के विभिन्न क्षेत्रों में मांग और प्रतीक्षा सूची पर कड़ी नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा, जरूरत पड़ने पर समय के साथ और अधिक ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।

 उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकारों के अनुरोध पर  परीक्षा और अन्य उद्देश्यों को ध्यान रखते हुए और  अधिक ट्रेनें चलाई जाएंगी।