25 जुलाई 2020

उ प्र में बढ़ते अपराधों को भाजपा सरकार की एकमात्र उपलब्धि बताया अखिलेश ने

लखनऊ -  तेजी से बढ़ते अपराधों   को  भाजपा  सरकार की एकमात्र उपलब्धि बताते  हुए, सपा  के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। श्री यादव ने कहा  प्रदेश में खून-खराबे का सिलसिला जारी है और वर्तमान मुख्यमंत्री  योगी की सरकार प्रदेश में बढ़ते अपराधों का  मुकाबला करने में विफल रही है। सपा  अध्यक्ष  ने  कहा कि इससे राज्य में संवैधानिक संकट पैदा हो गया है और राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाना  ही एकमात्र उपाय है। प्रदेश में  लखनऊ सहित  हर हिस्से से हत्या, लूट, अपहरण, बलात्कार जैसे जघन्य अपराध बढ़ते जा रहे हैं ।