5 जुलाई 2020

अभी और प्रतीक्षा करनी होगी ताजमहल के लिए


देश में  भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित इमारतें  आज से पर्यटकों  के लिए 6 जुलाई से खोली जा रही  हैं।  लेकिन आगरा में  कोरोना वायरस के बढ़ते हुए केसों  को देखते हुए स्थानीय  प्रशासन ने अभी ताजमहल को बंद रखने का फैसला किया है। यह निर्णय  वर्तमान स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए ऐतिहासिक स्मारक ताजमहल, आगरा किला, अकबर टॉम्ब सिकंदरा इत्यादि समस्त संरक्षित स्मारकों को “बफर जोन” मानते हुए अग्रिम आदेशों तक अभी फिलहाल जारी रहेगा  l बतादें आगरा में  बीते चार दिनों में कोरोना के 55 नए केस सामने आये हैं।