11 जुलाई 2020

कोरोनावायरस मरीजों की संख्या भारत में 8.20 लाख पहुंची

नई दिल्ली - भारत में कोरोनावायरस मरीज़ों की संख्या  बढ़कर 8.20 लाख तक पहुंच गई है।  जिसकी दर 62.78 प्रतिशत है। भारत ने 109 दिन पहले कोरोनावायरस महामारी पर अंकुश लगाने के लिए देश में तालाबंदी लागू की। अब तक भारत में 8,20,916 मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें 22,123 मौतें भी  शामिल हैं। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली और गुजरात में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। भारत की रिकवरी  दर 62.78 प्रतिशत है।