9 मार्च 2020

ईरान से सुरक्षित लौट रहे हैं सैन्य विमान में भारतीय

Covid 19  से प्रभावित ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को एक सैन्य परिवहन विमान आज वापस लाएगा।सी-17 ग्लोब मास्टर सैन्य विमान द्वारा  भारतीय नागरिकों को हिंडन लाया जाएगा जहां चिकित्सा सुविधाओं के साथ पृथक वार्ड स्थापित किया गया है। बतादें  ईरान में कोरोना वायरस से लगभग  237 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि सात हजार लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं। भारत  सरकार अब तक विदेशों में रह रहे 890 भारतीय नागरिकों को वापस ला चुकी है।चीन के बाद ईरान में इस वायरस के कारण सबसे अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।