15 मार्च 2020

उत्तर प्रदेश में पोस्टर युद्ध जोरों पर राजनैतिक दलों के बीच

लखनऊ -  उत्तर प्रदेश में भाजपा और विपक्षी दलों के बीच पोस्टर युद्ध बढ़ गया है ।सपा  के बाद, अब कांग्रेस ने भी  मुख्यमंत्री योगी , उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और अन्य सत्तारूढ़ दल के नेताओं से  संबंधित "आपराधिक इतिहास" वाले पोस्टर लगाए।  एक सपा नेता ने बलात्कार के आरोपी भाजपा नेताओं स्वामी चिन्मयानंद और कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ माता-पिता को सावधानी देते हुए होर्डिंग्स लगाए थे, जिन्हें पार्टी से निकाल दिया गया है।भाजपा के राज्य कार्यालय के गेट के पास  कांग्रेस के पोस्टर चिपकाए गए थे।कांग्रेस के पोस्टरों ने योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भी  पांच मामलों को भी उजागर किया जिसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 295, 153 और 302 शामिल हैं।