20 फ़रवरी 2020

अखिलेश यादव के योगी सरकार पर तीखे प्रहार

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया कि आगामी विधान सभा चुनावों में  उनकी पार्टी कम से कम 351 सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के  कुशासन लोग अब तंग से तंग हो  चुके हैं। वह लखनऊ में राज्य सपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। सपा अध्य्क्ष ने कहा कि जब हम सत्ता में थे उस समय हमने  किसानों को मुफ्त सिंचाई प्रदान की और समुदाय को लाभ पहुंचाने के लिए किसान दुर्जनता बीमा योजना भी शुरू की। इसके विपरीत वर्तमान भाजपा सरकार ने किसानों को  अंधी गली की ओर धकेल दिया है। राज्य में कानून व्यवस्था खराब से बदतर होती चली गई। प्रदेश में आये  दिन बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं लेकिन हमारे मुख्यमंत्रीजी  का कहना है कि अपराध नियंत्रण में है। उन्होंने आशा की कि लोग अगले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को वोट देंगे।