15 फ़रवरी 2020

राजेंद्र कुमार तिवारी नियुक्त हुए उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव

लखनऊ। राजेंद्र कुमार तिवारी को उत्तर प्रदेश के  मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है । वह  1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी  हैं।  अनूप चंद्र पांडे की सेवानिवृत्ति के बाद 1 सितंबर, 2019 से तिवारी मुख्य सचिव के रूप में कार्य कर रहे हैं। श्री तिवारी  कृषि उत्पादन आयुक्त और अतिरिक्त मुख्य सचिव (उच्च शिक्षा) का पद भी संभाल रहे थे।वह  अब तक के एकमात्र IAS अधिकारी हैं, जिन्होंने मुख्य सचिव के रूप में पाँच महीने से अधिक समय तक कार्य किया है।उन्होंने  उच्च और माध्यमिक शिक्षा, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स, वाणिज्यिक कर, श्रम आदि में भी  काम किया है। वह अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) रह चुके हैं  और इससे पहले आगरा, सुल्तानपुर और मिर्जापुर के जिला मजिस्ट्रेट के रूप में भी  कार्य किया था।