8 फ़रवरी 2020

डेफएक्सपो 2020 ने वैश्विक पहचान बनाई लखनऊ की

लखनऊ। केंद्र के साथ उत्तर प्रदेश में भी भाजपा सरकार होने से प्रदेश को  डेफएक्सपो 2020 के आयोजन का अवसर मिला जिसने वैश्विक स्तर पर उत्तर प्रदेश को एक नई पहचान दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डेफएक्सपो 2020 का सफल आयोजन  प्रदेश के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती थी और एक बड़ा अवसर था क्योंकि 23 समझौता ज्ञापनों पर 50,000 करोड़ रुपये के निवेश और लगभग तीन लाख युवाओं के लिए रोजगार की संभावनाएं थीं। उन्होंने आगे कहा कि  मुझे विश्वाश है कि  इस आयोजन की याद को  लोग हमेशा  संजोएंगे।  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने  कहा कि चार दिवसीय डेफएक्सपो के दौरान लोगों ने  एक  शक्तिशाली, सक्षम तथा तेजी से उभरते नए भारत को स्वॅम  देखा। राजनाथ ने कहा कि डेफएक्सपो  ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को वैश्विक पहचान दी है।