1 जनवरी 2020

आगरा पर्यटन उद्योग पर छाए आर्थिक संकट के बादल

आगरा।भारत में सीएए के प्रदर्शन के कारण हुई घटनाओं  के डर से अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, इस्राएल,  सिंगापुर, कनाडा और ताइवान जैसे 7 देशों ने अपने नागरिकों को भारत में यात्रा स्थगित करने  या सावधानी बरतने की सलाह  दी है। आगरा का ताजमहल देखने  वाले पर्यटकों की संख्या दिसंबर माह  में  लगभग साठ प्रतिशत कम देखी गई। बतादें आगरा का ताजमहल देखने लाखों की  संख्या  में देश विदेश के टूरिस्ट प्रतिवर्ष आते हैं। टूरिस्टों की कमी के कारण स्थानीय पर्यटन उद्योग को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। । देसी  और विदेशी पर्यटक लगातार यहां फोन कर सुरक्षा के हालात के बारे में पूछताछ करते नजर आते  हैं। पर्यटकों के आभाव में बहुत से  होटलों के  कमरे भी खाली पड़े हैं।