12 जनवरी 2020

छपाक का जर्मनी के 18 सिनेमाघरों के पर्दों पर छपाका

फॉक्स स्टूडियोज़ इंडिया  ने   दीपिका पादुकोण की फिल्म "छपाक" को उत्तरी अमेरिका के 100 जगहों तक पहुंचा दिया   है,  साथ ही  यू.के, यूएई, ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी के सिनेमाघरों में पर्दों पर है । जर्मनी में  यह  फिल्म 18 सिनेमाघरों में  प्रदर्शित की जा रही है।  फिल्म छपाक  राजस्थान में कर-मुक्त घोषित की गई है । यह फिल्म छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी कर-मुक्त है। बतादें  यह फिल्म  एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी के वास्तविक जीवन पर आधारित है, जिसे 15 साल की उम्र में कथित तौर पर 2005 में एक कथित प्रेमी द्वारा हमला किया गया था। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलज़ार द्वारा किया गया  है, जो  अपनी  ब्लॉकबस्टर हिट राजी  में  उत्कृष्ट काम के लिए जानी जाती हैं। फिल्म को  दीपिका और फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा सह-निर्मित किया गया है।