2 जनवरी 2020

उत्तर प्रदेश के तबादलों के आखिरी लौट में 14 IAS अधिकारी

प्रभु नारायण सिंह को बनाया गया  आगरा का डी एम  

आगरा के नए डी एम प्रभु नारायण सिंह 
लखनऊ - उत्तर  प्रदेश सरकार  ने आखिरी बुधवार को तबादलों के आखिरी लौट में 14 IAS  अधिकारिओं तथा 30 सीनियर PCS   अधिकारिओं के तबादले किये हैं।लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष  प्रभु नारायण सिंह को आगरा का जिलाधिकारी   नियुक्त किया गया है तथा  आगरा के जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार को  सचिव पर्यटन  पद का भार  दिया  गया है। बुधवार को हुए  सारे ट्रांसफर की लिस्ट इस प्रकार है : प्रभु नारायण सिंह आगरा के जिला मजिस्ट्रेट बने।रवि कुमार एनजी सचिव पर्यटन, संस्कृति ।किंजल सिंह बने  निदेशक पंचायतीराज ।
ब्रह्मदेव राम तिवारी कानपुर के कलेक्टर बने।विजय विश्वास पंत सचिव स्वास्थ्य बने।संजय गोयल बने  विशेष सचिव राजस्व ।सूर्यपाल सिंह बने  मध्यांचल के एमडी। 
सुरेंद्र सिंह को मिला   नागरिक उड्डयन का अतरिक्त भार ।अनुपम शुक्ला जौनपुर सीडीओ बनाए गए।अमित पाल को सीडीओ प्रतापगढ़ बनाया गया।प्रथमेश कुमार सीडीओ अयोध्या बने।पुलकित गर्ग बने सीडीओ द्धार्थनगर।शशांक त्रिपाठी को सीडीओ गोंडा बनाया गया।