30 दिसंबर 2019

उफ कितनी ठंडक, दिल्ली ने पेरिस और लन्दन को भी पीछे छोड़ा

नई दिल्ली - लंदन और पेरिस की तुलना  को भी पीछे छोड़ते हुए शनिवार को  दिल्ली का टेम्प्रेचर  2.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया था। राजधानी में इतनी ठंड पड़ी है कि पिछले 119 सालों  के पिछले रिकॉर्ड टूट गए । दिल्ली के लिए तापमान रिकॉर्ड 100 साल से अधिक की अवधि के लिए मौजूद हैं। इस अवधि के दौरान सबसे कम तापमान का तापमान -2.2 ° C है, जिसे 11 जनवरी 1967 को मेट  पालम में दर्ज किया गया था।आज दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 9. 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ये 1901 के बाद दिसंबर में सबसे कम अधिकतम तापमान है ।  देश के दूसरे हिस्सों में भी जबर्दस्त ठंड पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत घने कोहरे की चपेट में है।