7 नवंबर 2019

उत्तर प्रदेश में भ्रष्ट पुलिस अधिकारिओं की घंटी बजाई योगी ने

आगरा के दो पुलिस अधिकारी भी लिस्ट में 

भ्रष्टाचार के खिलाफ-शून्य-सहिष्णुता  नीति  के अंतर्गत आदित्यनाथ योगी सरकार ने पुलिस अधीक्षक और प्रांतीय पुलिस सेवा कैडर के सहायक कमांडेंट रैंक के सात  अधिकारियों  को जबरन सेवानिवृत्त किया है। इस  लिस्ट में आगरा के  पीपीएस अधिकारी अरुण कुमार तथा  सर्किल ऑफिसर  विनोद कुमार राणा का भी नाम है जिन्हें   एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई है ।भ्रष्टाचार को लेकर सर्कल ऑफिसर नरेंद्र सिंह राणा को पिछले आगरा एसएसपी अमित पाठक द्वारा आगरा के एसएसपी कार्यालय में स्थानांतरित किया गया था। दूसरे पुलिस अधिकारी अरुण कुमार पर  कथित रूप से रिश्वत लेने के रिकॉर्ड को देखते हुए  उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई है। अरुण कुमार  एक महिला के पुलिस में  भर्ती करने के लिए कथित तौर पर पैसे लेने के लिए चर्चा में थे।