15 नवंबर 2019

आगे बीमार उद्योगों के शहर के रूप में नहीं जाना जाएगा कानपुर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आईआईटी कानपूर  के मुख्य द्वार पर  भूमि पूजन के साथ  निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। भविष्य में  कानपुर को और अधिक बीमार उद्योगों के शहर के रूप में नहीं जाना जाएगा।औद्योगिक शहर की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक, मेट्रो  कानपूर में  प्रदूषण के स्तर को कम करने में बहुत मदद करेगी।मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 30 नवंबर, 2021 को कानपूर  मेट्रो रेल का उद्घाटन किया जाएगा। इस  मेट्रो रेल का निर्माण  11,000 करोड़ रुपये के निवेश से किया जा रहा है। रिट्स के सर्वेक्षण में कहा गया था कि  शहर का  हैवी ट्रैफिक कानपुर के विकास और समृद्धि में बाधा बना हुआ  था।