6 अक्तूबर 2019

आगरा के एक परेशान नागरिक का खुला खत मोदीजी और योगीजी के नाम

(  ब्रज खंडेलवाल )
आगरा। आदरणीय योगी जी एंड मोदी जी, निवेदन है की शहर आगरा को मेट्रो ट्रैन से ज्यादा शुद्ध यमुना नदी की दरकार है।  मेट्रो के बिना आगरा का कुछ नुकसान नहीं हो रहा है लेकिन प्रदूषित एवं सूखी यमुना नदी से शहर की जीवन रेखा मृतप्राय है और पर्यटन उद्योग को भी कोई मदद नहीं मिल रही है।  उल्टे ऐतहासिक इमारतों को प्रदूषित जल से खतरा हो रहा है। आप कृपया यमुना नदी की सफाई कराएं और जल प्रवाहित कराएं।  बैराज का मसला पता नहीं क्यों अटका हुआ है।  जो लोग मेट्रो में इतनी दिलचस्पी ले रहे हैं अगर वो २५ प्रतिशत भी जोर लगा दें तो यमुना नदी का शुद्धिकरण हो सकता है। आगरा नगर निगम ने शहर को कितना स्मार्ट बना दिया है, यह तथ्य किसी से नहीं छिपा है। आज आगरा की पहचान एडवेंचर स्पोर्ट्स सिटी के रूप में
स्थापित है।  आप भी यहाँ की रोड्स पर आनंद उठाने आइये। एक और बात।मेट्रो ट्रैन की आगरा को एयरपोर्ट से ज्यादा जरूरत नहीं है।  कृपया एयर कनेक्टिविटी के अपने वायदे को जल्दी पूरा करें , ब्रज खंडेलवाल,एक परेशान नागरिक