26 अक्तूबर 2019

सिलसिला जारी है आगरा में बन्दरों के आतंक भरे मॉर्निंग वॉक का

आगरा में  बन्दरों आतंक भरे   मॉर्निंग वॉक के कारण कई कॉलोनियों में  घरों से बगैर डंडे के बाहर  निकलना मुश्किल हो गया है। यह बानर सेना जिस भी छेत्र में पहुँचती है, वहां के निवासियों को पूरी तरह आतंकित कर देती है। इसका हल निकलना सहज नहीं है। प्रशासन द्वारा सारे हथकंडों के वावजूद समस्या वहीँ की वहीँ है। कई विदेशी टूरिस्ट किताबों में भी लिखा है कि बहुत से टूरिस्ट बंदरों के डर के कारण अपने बच्चों के साथ आगरा जाने में डर  रहे हैं।  भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के सदस्यों ने आगरा में शहर के अधिकारियों से  बंदर की समस्या से निपटने का आग्रह किया।