3 अक्तूबर 2019

आगरा में सूर सरोवर प्रकृति अध्ययन केंद्र की स्थापना


संगोष्‍ठी को सम्‍बोधि‍त करने वालो में डी एफओ राष्‍ट्रीय चम्‍बल सेंचुरी
 प्राजेक्‍ट आनंद श्रीवास्‍तव भी शामि‍लथे। फोटो :असलम सलीमी  
आगरा। कीठम स्थित सूर सरोवर पक्षी विहार में जलाधिकार फाउंडेशन के प्रयासों से सूर सरोवर प्रकृति अध्ययन केंद्र का उद्घाटन किया गया ,अब इस अध्ययन केंद्र पर आमजन व पर्यटक कीठम के प्राकृतिक सौंदर्य एवं शुद्ध वातावरण के मध्य प्रकृति और पर्यावरण के विषय में और भी अधिक महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे | 
इस अवसर पर आयोजित एक महत्वपूर्ण गोष्टी में " सिंगल यूज प्लास्टिक" के दुष्परिणामों पर भी गहन चर्चा हुई तथा सभी ने इसका प्रयोग न करने का भी संकल्प लिया | गोष्ठी में से डीएफओ चंबल प्रोजेक्ट  आनंद कुमार, मुख्य वक्ता डीएफओ वाइल्ड लाइफ डॉ संत प्रकाश, जलाधिकार फाउंडेशन
के अध्यक्ष डॉ अनुराग शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडेशन के संरक्षक  राजीव सक्सेना, डॉ बैजू,इ.दिवाकर तिवारी, शैलेन्द्र नरवार ,डॉ सनातन साहू, रेंजर कीठम श्री सत्यपाल सिंह , इं विनोद गुप्ता, इ.तत्सत शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किये ... कार्यक्रम में ग्राम प्रधान रुनकता  अनूप सिकरवार ,संस्था जनप्रहरी के संस्थापक  नरोत्तम शर्मा , बिमल जैन अन्नू दुबे ,शिवा नरवार, लोकेंद्र ,त्रिवेंद्र, आदि सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित रहे |