20 सितंबर 2019

चाचा शिवपाल के लिए अखिलेश ने आखिर खोल ही दिया दिल

टसल समाप्त होने के आसार

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह  संकेत दिया कि उनकी पार्टी शिवपाल सिंह यादव को अयोग्य ठहराए जाने वाले कानून के तहत अयोग्य ठहराए जाने के लिए दिए आवेदन को  वापस ले सकती है। इस संकेत से चाचा और भतीजे  के बीच चल रही टसल समाप्त होने के आसार नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सपा की एकता  काफी महत्वपूर्ण है।सपा अध्यक्ष ने कहा कि हमारी पार्टी के दरवाजे हमेशा सभी के लिए खुले  हैं, हम बिना सोचे समझे सबको वापस ले सकते हैं, हमारे परिवार में लोकतंत्र है, सभी सदस्य उस विचारधारा का पालन करने के लिए स्वतंत्र हैं जिसे वे चाहते हैं। आगे उन्होंने कहा कि  जब तक हम अपना परिवार नहीं बढ़ाएंगे, हम चुनाव कैसे लड़ेंगे? उनकी  यह प्रतिक्रिया शुक्रवार को मैनपुरी में शिवपाल यादव के  बयान के बाद आई है।