22 सितंबर 2019

यमुना में पानी की जगह चारों ओर प्लास्टिक और चमड़ा ही चमड़ा

( यमुना बचाओ एक्टिविस्ट आगरा )
आगरा। विश्व नदी दिवस पर ताज सिटी मैं  यमुना किनारे आरती स्थल पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दिवस पर  यमुना  की दुर्दशा पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए  वक्ताओं ने और यमुना  कैसे स्वच्छ निर्मल हो इसपर विचार प्रकट किया यमुना की तलहटी इस  तस्वीर के देखने से अनुमान लगाया जा सकता है कि  यमुना में  दूर दूर तक पानी के दर्शन नही होते हैं। चारों ओर प्लास्टिक और चमड़ा फैला हुआ है। किनारे पर इतनी गंदगी है कि वहां जाने में आम आदमी को बहुत  संकोच होता है। पिछले पांच वर्षों से रिवर कनेक्ट अभियान यमुना  को पुनर्जीवित करने के प्रयासों में लगा है, पता नही कब  यमुना में पानी की रौनक दिखाई देगी तथा स्वछता दिखाई देगी।