22 सितंबर 2019

यू पी विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होंगे 21 अक्टूबर को

लखनऊ। यू  पी  में 21 अक्टूबर को 11 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होंगे।लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद इन सदस्यों के इस्तीफे के बाद ये  सीटें खाली हो हुईं थीं।उपचुनावों की अधिसूचना 27 सितंबर को जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर होगी। चुनाव  परिणाम 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।ये  जलालपुर (अम्बेडकरनगर), टूंडला ( फिरोजाबाद ), प्रतापगढ़, रामपुर, लखनऊ छावनी, गंगोह (सहारनपुर), मानिकपुर (चित्रकूट), गोविंदनगर (कानपुर) और घोसी (मऊ) और बलहा (आरक्षित),बहराइच, इगलास (अलीगढ़) और जैदपुर (बाराबंकी)  विधानसभा क्षेत्र की सीटें हैं। बता दें कि  रामपुर और जलालपुर को छोड़कर, सभी सीटें भाजपा के पास थीं।