29 अगस्त 2019

दक्षिणी राज्यों में भी फैलेगा माया का जाल

लखनऊ। बसपा अध्यक्ष  मायावती ने पांच दक्षिणी राज्यों - तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें अगले संसदीय चुनावों से पहले पार्टी के आधार को मजबूत करने के लिए कहा। बसपा प्रमुख  ने कहा कि दक्षिणी राज्यों को भी उत्तर प्रदेश  का अनुसरण करना चाहिए और अपनी ताकत बढ़ानी चाहिए और शक्ति संतुलन बनाए रखना चाहिए। उन्होंने  बसपा  को देश के  करोड़ों गरीब लोगों, मजदूरों, दलितों, पिछड़ों और धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए आशा का स्रोत  बताया। दक्षिण के  राज्यों में बाढ़ से हुए नुकसान का जिक्र करते हुए उन्होंने  कहा कि पार्टी वहां के  गरीबों और जरूरतमंद लोगों की हरसंभव मदद करेगी।