26 अगस्त 2019

दिल्ली का संत रविदास मंदिर फिर से बनाया जाये - अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी  अध्यक्ष  अखिलेश यादव ने  संत रविदास मंदिर को गिराने पर दुःख  व्यक्त किया है। यह  मंदिर डी डी ए द्वारा  गिराया गया  है। यादव ने  कहा कि मंदिर के विध्वंस ने देश भर में दलित समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है।उन्होंने कहा ,दलित समुदाय की भावना संत रविदास के  दिल्ली के मंदिर के साथ घनिष्ठ रूप से जुड़ी हुई है। 
सपा अध्य्क्ष ने  इसकी तीव्र  निंदा करते हुए कहा कि   गुरु रविदास मंदिर को ध्वस्त करने से हम भक्तों की पीड़ा को समझते हैं क्योंकि गुरु ने स्वयं इसका  दौरा किया था और वहां रुके थे। संत रविदास के प्रति हमारे मन में बहुत सम्मान है। यह मंदिर अपने अधिकारों के लिए दलितों के संघर्ष का प्रतीक है और इसे फिर से बनाया जाना चाहिए।