24 अगस्त 2019

समाजवादी पार्टी ने भंग कीं उत्तर प्रदेश में पार्टी की सभी इकाइयां

सपा  के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने  प्रदेश में पार्टी की सभी इकाइयों को भंग कर दिया है।  समजवादी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि पार्टी ने  सभी  जिला इकाइयों  के  पदाधिकारियों  और युवाओं और अन्य विंगों के  पदाधिकारिओं  को भी भंग कर दिया गया है और नए  नामों को जल्द ही घोषित  किया जाएगा।  जिसमें राज्य कार्यकारिणी, जिला और युवा विंग और फ्रंटल संगठन शामिल हैं। किन्तु पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम अपने पद पर बने रहेंगे। बताया जाता है, हाल के लोकसभा चुनावों में पार्टी के  खराब प्रदर्शन के बाद  अपने चुनावी आधार को ठीक करने के प्रयास के रूप में  यह कदम उठाया गया है।