23 जून 2019

ब्रिटिश काल के स्ट्रेची ब्रिज पर इण्डिया राइजिंग का स्वच्छता अभियान

आगरा। ताज सिटी को स्वच्छ करने में  इण्डिया राइजिंग संगठन काफी मुश्किलों के बावजूद अपने लक्ष्य से कभी पीछे नहीं हटा। इंडिया राइजिंग के कर्मठ युवाओं ने  लगातार 279 वां साप्ताहिक स्वच्छता,सौन्दर्यीकरण एवं जागरूकता अभियान  यमुना स्ट्रेची पुल एवं मॉल गोदाम यमुना ब्रिज पर चलाया। स्वच्छता एवं पर्यावरण की देखरेख के लिए चित्रकारी के माध्यम से संदेश दिए गए तथा छेत्र की सफाई नगर निगम टीम के सहयोग से की गई, इस अवसर पर कई नए सदस्य भी संस्था में शमिल हुए ।इंडिया राइजिंग से आगरा के लोगों से  अपने विश्व प्रसिद्ध  ताज सिटी  को साफ सुथरा रखने में हाथ बांटने का आग्रह किया  है।