28 मार्च 2019

इटावा में विवादास्पद बयान के साथ कठेरिया मैदान में

रामशंकर  कठेरिया 
आगरा में एसपी सिंह बघेल द्वारा प्रतिस्थापित किए जाने के बाद रामशंकर  कठेरिया को  इसबार भाजपा ने उनकी जन्मभूमि इटावा की  आरक्षित सीट से अपना  उम्मीदवार बनाया है। इस समय भी  यह सीट  भाजपा के अशोक कुमार डोहरे के पास है, जिन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव में सपा  के उम्मीदवार को 1.72 लाख वोटों से हराया था। इटावा में सपा की जड़ें भी मजबूत मानी  जाती हैं। बसपा प्रमु  मायावती पर हमला करते हुए कठेरिया ने कहा कि वह उनके  खिलाफ 29 झूठे मामले दर्ज  करके जेल भेजना चाहती थीं , लेकिन मैं  इससे कतई नहीं  डरा।पिछले शासनकाल के दौरान सपा और बसपा के हाथों कार्यकर्ताओं ने भी  उत्पीड़न का सामना किया था। इटावा में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कठेरिया  ने एक विवादास्पद बयान में  कहा कि वे पार्टी या उसके कार्यकर्ताओं के खिलाफ उठने वाली किसी भी उंगली को तोड़ देंगे।