10 मार्च 2019

भाजपा द्वारा गोरखपुर से अमरेन्द्र निषाद को उतारने की संभावना

अमरेन्द्र निषाद
गोरखपुर से भाजपा अमरेन्द्र निषाद को अपना उम्मीदवार बना सकती है। वह अभी  हाल ही में सपा को छोड़कर  भाजपा में शामिल हुए हैं। बताया जाता है कि भाजपा निषाद को यहाँ से उम्मीदवार बनाने में मज़बूर सी लगती है क्योंकि वह  पिछड़े  वर्ग  के बीच अपना आधार बना  सके। अमरेन्द्र ने विचार व्यक्त करते हुए  कहा की मैं अपने स्व. पिता जमुना प्रसाद निषाद के सपने को साकार करने के लिए भाजपा में शामिल हुआ हूं। शीघ्र  ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आशीर्वाद  लूंगा  और उनके निर्देशानुसार काम करूंगा। बतादें गोरखपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र भाजपा की पारंपरिक सीट रही है और इसके उम्मीदवार ने 1991 के बाद से लगातार सात बार इसका प्रतिनिधित्व किया है।