8 नवंबर 2018

राम मंदिर स्थल को अखाड़ा न बनाकर बच्चों के लिए खेल का मैदान बना दिया जाय - अयोध्या निवासी

अयोध्या के बहुत से शांतिप्रिय निवासियों का मानना है  कि यदि विवादित स्थल पर मंदिर निर्माण  से वहां दो समुदायों के बीच सौहार्द कम होता है, तो वह इसके पक्ष में नहीं है। एक स्थानीय डॉक्टर ने कहा कि नेता इसे अखाड़ा न बनाकर  बच्चों के लिए खेल का मैदान बना दें। उन्होंने कहा कि अयोध्या में स्थानीय जनता  शांति चाहती है। यह विचार थे  डॉक्टर विजय सिंह के जो  राम जन्मभूमि के नज़दीक रहते हैं। उन्होंने कहा यहाँ दोनों समुदाय हमेशा से प्रेम से एक साथ रहते हैं। डॉक्टर सिंह ने कहा  यदि राम  मंदिर बनाये जाने से वहां दो समुदायों के बीच दरार पड़ती है तो मैं इसका समर्थन नहीं करूँगा। एक अन्य  अयोध्या निवासी मोहम्मद आजम का भी  मानना कि यहां दोनों समुदाय  हमेशा से शांति से रहते आये हैं। उन्होंने  राजनीतिक फायदे के लिए दोनों समुदायों के बीच एक दरार पैदा करने का   बाहरी लोगों और नेताओं पर आरोप लगाया।