13 नवंबर 2018

आगरा का नाम बदलने का सरकार का कोई इरादा नहीं - खन्ना

शहरी विकास मंत्री सुरेश  खन्ना
आगरा। उत्तर प्रदेश के शहरी विकास मंत्री सुरेश  खन्ना ने कहा कि आगरा शहर  का नाम बदलने का सरकार का कोई इरादा नहीं है। भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग द्वार इस सम्बन्ध में  उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री को लिखे पत्र के बारे में उन्होंने कहा कि इस बारे में मुझे खास जानकारी नहीं। विधायक जगन प्रसाद  आगरा के नाम को अग्रवन परवर्तित करवाना चाहते हैं। मेयर नवीन जैन और विधायक गर्ग के बीच फंसे शहरी विकास मंत्री खन्ना ने फिर कहा कि आगरा का नाम बदलने का सरकार का कतई इरादा नहीं है।