5 नवंबर 2018

यमुना साफ करके दीपावली मना रहे हैं ताज सिटी के लोग

आगरा। रिवर कनेक्ट कैम्पेन के सदस्य ताज सिटी में दीपावली यमुना की सफाई करके मना रहे हैं। इस जागरूकता अभियान के बारे में बताते हुए कैम्पेन के एक्टिविस्ट बृज खंडेलवाल  ने कहा कि यमुना नदी आगरा के  टूरिज्म उद्योग का दर्पण और जीवन रेखा है। चलते  अभियान के दौरान यमुना में व्याप्त भारी मात्रा में  प्लास्टिक और अन्य गार्बेज निकाला गया। साथ ही पांच सौ से अधिक खंडित मूर्तियों  को भी यमुना से बाहर निकालकर उन्हें विसर्जेन कुंड में विसर्जित  किया गया। श्री खंडेलवाल ने आगरा निवासियों से दिवाली के इस पर्व पर अपने घर के साथ साथ यमुना तथा अपने शहर  को साफ़ करने में हाथ बंटाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आगरा वासियों को अपने शहर को साफ़ रखने में भागीदार बनना चाहिए।