15 नवंबर 2018

क्या विश्व प्रख्यात शहर आगरा कभी बदल सकेगा ?

गाय माता बैठी हैं कूड़े के ढेर पर
आगरा। कुछ दिन पूर्व ताज सिटी में शहर के मेयर श्री नवीन जैन के नेतृत्व में एक विशाल स्वछता रैली  निकाली गई थी। इस विशाल  रैली से लग रहा था कि आगरा की काया पलटने जा रही है। किन्तु रैली के चार दिन बाद शहर में गंदगी का अम्बार लगा दिख रहा  है। लगता है रैली के बाद नगर निगम गहरी नींद में सो गया है। भाजपा के आगरा से विधायक  शहर का नाम अग्रवन बदलने जैसे मुद्दों में जयादा  वयस्त हैं। शहर की स्थिति सँभालने में उनकी खास दिलचस्पी नहीं दिखाई देती है। सोशल मीडिया पर ताज सिटी की गंदगी से परेशान लोग स्वछता  रैली के बाद के फोटो डालने में नहीं चूक रहे हैं। फेसबुक पर शहर के एक युवा अर्जित शुक्ल ने लिखा
कि जनता स्वछता में साथ दे और नगर निगम काम न करे तो आगरा हमेशा नरक बना रहेगा। उन्होंने यह भी याद दिलाई आगरा का  मेयर भाजपा का, 09 विधायक भाजपा के, 2 सांसद भाजपा के, प्रदेश और देश में सरकार भाजपा की है। किन्तु आगरा में कूड़े के ढेर वहीं के  वहीं व्याप्त हैं।