5 नवंबर 2018

तीन लाख दीयों की रोशनी में रामलीला प्रदर्शित करेगी कोरियाई टीम

अयोध्या। कोरिया की पहली महिला को किम जुंग-सूक का अयोध्या  में भव्य स्वागत किया गया। वह दीपावली के विशेष पर्व पर  अयोध्या  आई हुई हैं। इस बार  सरयू  नदी  के तट पर तीन लाख दिए जलाकर दीपावली मनाई जाएगी। जोकि गिनिस बुक में एक विश्व रिकॉर्ड कायम करेगा। इसके लिए गिनिस बुक की एक विशेष टीम भी यहाँ आई हुई है। ऐसा माना जाता है कि अयोध्या की एक राजकुमारी,जहां भगवान राम का जन्म स्थान  माना जाता है, 2,000 साल पहले दक्षिण कोरिया में रानी बन गई थी। उन्होंने करक के नाम से  जाने वाले एक वंश पर भी शासन किया। दीपावली के अवसर पर  कोरिया की पहली महिला  50 करोड़ रुपये के स्मारक के लिए आधारशिला भी रखेंगी । इस विशेष अवसर पर कोरियाई टीम द्वारा सांस्कृतिक नृत्य के साथ विभिन्न देशों की रामलीला को भी प्रदर्शित  किया जाएगा।