25 नवंबर 2018

कूड़े के ढेरों पर ध्यान आकर्षित करने के लिए एक अनूठा झंडा अभियान चलेगा आगरा में

आगरा। ताज सिटी में  स्वछता अभियान और रैलियां शहर नगर निगम द्वारा   खूब जोर शोर से आयोजित किये जा रहे हैं। किन्तु दुनिया में जाने माने वाले  इस   टूरिस्ट शहर को  गंदगी से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। आगरा जोकि भावी  स्मार्ट सिटी की लिस्ट में भी दर्ज़ है, को देश के सुन्दर और साफ शहरों की सूची में लाने के लिए  इंडिया राइजिंग टीम तथा मेरा शहर  मेरी जिम्मेदारी जैसी संस्थाएं भरसक प्रयतनशील हैं। मेरा शहर  मेरी जिम्मेदारी के अध्यक्ष सुदर्शन दुआ का कहना है कि यहाँ के नागरिकों और नगर निगम के कर्मचारियों  की आदतें बदलने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सार्वजानिक खुले स्थानों पर कूड़े के ढेर फेंकने में लोग अबभी बाज़ नहीं आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने संजय प्लेस के विभिन्न  स्क्वायर में
कूड़ों के ढेर के चित्र सोशल मीडिया पर डालकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कोई सुनने वाला नहीं है। अब वह आगरा में हर तरफ  व्याप्त कूड़े  के ढेरों की और नगर निगम और फेंकने वालों का ध्यान आकर्षित करने के लिए एक अनूठा झंडा अभियान चलाने का विचार कर रहे हैं। झंडों पर लिखा होगा नगर निगम जिंदाबाद, स्वच्छ आगरा अभियान। वह इस तरह के झंडे न हिलने वाले कूड़े के ढेरों पर लगवाना चाहते हैं।