11 अक्तूबर 2018

सत्ता सेवा का माध्यम है, मेवा का नहीं - शत्रुघ्न सिन्हा

भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा अपनी ही पार्टी की सरकार पर मौका मिलने पर निशाना लगाने से नहीं चूकते। लखनऊ में  सपा द्वारा आयोजित जयप्रकाश नारायण की जयंती कार्यक्रम के अवसर पर नरेंद्र मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए बोले कि राफेल डील पर केंद्र सरकार को जवाब देना होगा। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि सत्ता सेवा का माध्यम है, मेवा का नहीं, अगर सच बोलना बगावत माना जाता  है तो  मुझे बागी नेता समझ लीजिये।नोटबंदी के बारे में बोलते हुए श्री  सिन्हा  ने कहा कि  इस बारे में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं
लाल कृष्ण आडवाणी,एमएम जोशी, अरुण शोरी और यशवंत सिन्हा को कुछ भी मालूम तक  नहीं  था। जीएसटी के बारे में  उन्होंने कहा जीएसटी लागू कर व्यापारियों की कमर तोड़ दी गयी।