2 सितंबर 2018

असली तरह से तो ताज सिटी को स्मार्ट सिटी बना रही है टीम इंडिया राइजिंग

आगरा। ताज सिटी कब स्मार्ट सिटी बनेगा इसका इंतजार टीम इंडिया राइजिंग के युवाओं को नहीं। ये तो अपनी मेहनत से शहर के हर कोने कोने को आकर्षित बनाने में जुट गए हैं। इन सबका सिर्फ एक धर्म और एक उद्देश्य है अपने शहर को सुन्दर और आकर्षित बनाना। इस कड़ी में टीम ने कटरा वजीर खान राम बाग़, आगरा स्थित जय भारती विद्या मंदिर के बच्चे जब कल अपने स्कूल जाएंगे तो निश्चित ही बहुत ज्यादा खुश हो जाएंगे क्योंकि उनके क्लासरूम की बोरियत से भरी दीवारें अब बन गई हैं जैसे ट्रैन के डिब्बे और ये कारनामा करने वाले हैं  टीम इंडिया राइजिंग के साथी । इंडिया राइजिंग के एक एक कर्मवीर चाहे वो महिला हों, बुजुर्ग हों या पुरुष, बिगत 4 से ज्यादा सालों से निःस्वार्थ समाज सेवा, एवं सेवा का भाव समझाते हुए हर मौसम में सुबह 7 से 9 ताज सिटी को  स्मार्ट बनाने के लिए पहुँच जाते हैं।